सांस्कृतिक सप्ताह में इंद्रमणि बडोनी सदन अव्वल

आशा कोठारी

देहरादून:

अहिल्याबाई होलकर स्मृति विद्यालय में 22 नवंबर से चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन अभिभावक प्रतिभा प्रतियोगिता के साथ हो गया । जिसमें विद्यालय के इंद्रमणि बडोनी सदन , शहीद भगत सिंह सदन , गौरा देवी सदन तथा महारानी अवंती बाई लोधी सदन चारों सदनों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।जिसमें इंद्रमणि बडोनी सदन के प्रतिभागियों ने 19 में से सर्वाधिक 8 अंक लेकर जीत हासिल की। वही गौरा देवी सदन ने 6 , अवंती बाई लोधी सदन ने तीन तथा शहीद भगत सिंह सदन ने दो अंक हासिल किये। विद्यालय के प्रबंध निदेशक उदय चन्द पाल व प्रधानाचार्य श्रीमती शर्मिला पाल ने समस्त प्रतिभागियों के प्रतियोगिता में सम्मिलित होने की सराहना की तथा विजेता सदन को बधाई दी। सांस्कृतिक सप्ताह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से सुलेख , कई प्रकार की क्राफ्ट पेंटिंग, बॉटल डिजाइन , भाषण प्रतियोगिता, हेयर स्टाइल डेकोरेशन , मेहंदी, गायन, रंगोली तथा अंतिम दिवस पर अभिभावक प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विजयी प्रतिभागियों में हिंदी सुलेख में कुमारी एंजेलिना, पेपर रेट क्राफ्ट में, रणवीर सिंह, ओरिगामी पेपर कप में इशिका गोयल, दी मिनी पेपर बैग मेकिंग प्रतियोगिता में शुभ, टोनी एंड क्राफ्ट्स फन में आस्था सिंह ,स्पून डॉल में मीनाक्षी, वॉल हैंगिंग में ज्योति, फ्लावर मेकिंग में गौरी गुप्ता , स्वान विद पेपर कोन प्रतियोगिता में लकी, स्ट्रोक पेंटिंग में चिराग, बोतल आर्ट में कुमारी साक्षी, ग्लिटर पेंटिंग में मानवी , रेनबो डॉट प्रतियोगिता में विनय , भाषण प्रतियोगिता में तनिष्का, गायन में संजीवनी , हेयर स्टाइल डेकोरेशन में प्रिया, मेहंदी में गौरी गुप्ता , रंगोली में प्रेरणा वर्मा तथा अभिभावक प्रतिभा प्रतियोगिता में इशिका गोयल की अभिभाविका श्रीमती नीलम गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समापन के अवसर पर विद्यालय की मुख्य नियंता श्रीमती सुनीता, जानवी, कुमारी नूपुर छेत्री , श्रीमती नीलम ,एलीशा, आयुष , सुमित कुमार , भूपेश कुमार , श्रीमती रजनी ,श्रीमती प्रीति , अनमोल शर्मा , अनिल कुमार , दिलीप सिंह , विकास ,कविता गुप्ता , प्रवीण कुमार, दिनेश , रविंद्र कौर , श्रीमती पूजा बक्शी , सुषमा देवी , महेश्वर प्रसाद देवराडी, अरुण कुमार, तृप्ति वर्मा आदि अनेक अभिभावक भी उपस्थित थे।