लर्निंग वर्ल्ड स्कूल भानियावाला में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन |

डोईवाला / देहरादून

आशा कोठारी

लर्निंग वर्ल्ड स्कूल भानियावाला में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय की सबसे पुरानी शिक्षिका श्रीमती बबीता पंत जी द्वारा किया गया, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्व प्रदान किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह प्रधान जी और वार्ड सदस्य श्री ईश्वर रौथान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि देशभक्ति और समाज सेवा का संगम ही सच्ची शिक्षा है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रक्तदान शिविर रहा, जिसमें अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटकों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन पंवार जी ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसमें सेवा और बलिदान के मूल्य जुड़े हों। चेयरमैन श्री अनिल पंवार जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल इतिहास को याद करने का ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्य निभाने का भी दिन है।

युवा उत्साह से भरपूर आकर्ष पंवार जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए देशप्रेम का संदेश दिया।

अंत में विद्यालय परिवार की ओर से विशेष धन्यवाद अर्पित किया गया: श्री विक्रम नेगी जी, श्री प्रदीप जेटली जी, श्री हरीश गुसाईं जी, श्री आयुष कोठारी जी, श्री अर्पित नेगी जी, श्री अंशुल पंवार जी, श्री सक्षम सेमवाल जी, श्री आयुष नेगी जी, श्री रचित नेगी जी और श्री मनमोहन नौटियाल जी को, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।