श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने शुक्रवार को भीमताल में इंडो- डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित उत्कृष्ट उन्नति कृषक पुरस्कार कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेश के प्रतिभाशाली किसानों को सम्मानित भी किया।

नैनीताल/ देहरादून

आशा कोठारी

 

पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने शुक्रवार को भीमताल में इंडो- डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित उत्कृष्ट उन्नति कृषक पुरस्कार कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेश के प्रतिभाशाली किसानों को सम्मानित भी किया। उन्होंने किसानों को कृषि व उद्यान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आवाहन भी किया। इस दौरान उन्होने ग्राम चाँफी, भीमताल स्थित फलों के बगीचो का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सांसद बलराज पासी जी, कंपनी निदेशक श्री सुधीर चड्डा जी एवं राजेश जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री बापू राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने

नैनीताल जनपद के एग्रीकल्चर बेल्ट चाफी मे पूरे प्रदेश के सेब के उत्कृष्ट किसानों को उन्नति उत्कृष्ट किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वही उद्यान के क्षेत्र मे अच्छा कार्य कर रही .Indo Dutch horticulture technologes
के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे आए पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।.इस दौरान उन्होंने यहाँ चयनित उन्नत किसानो को पुरस्कृत किया। उन्होने बताया कि उत्तराखंड मे उद्यान के क्षेत्र मे काम करने की अपार सम्भावनाएँ है। उत्तराखंड के सेब की अलग पहचान बनाई जा सकती हैं।. भगत सिंह कोश्यारी,पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र के द्वारा किसानों को सम्मानित किए जाने पर किसानों में उत्साह भी दिखाई दिया। वही एक सेब के किसान पूनम, शैलेश बिष्ट, जगदीश ने बताया की पहले जब उन्होने सेब का बगीचा लगाना शुरू किया तो.यहाँ के स्थानीय लोगों ने कहा कि सेब यहां नहीं हो सकता है। लेकिन आज उनकी मेहनत लग्न से इलाके मे सेब के बगीचा फल फुल रहा हैं। किसान पुनम उत्तरकाशी, किसान जगदीश चम्पावत व किसान शैलेश बिष्ट नैनीताल ने अपने अनुभव भी साझा किये।