हरिद्वार / देहरादून:
आशा कोठारी





प्रबन्ध निदेशक पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी जी के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन में कार्मिकों के उत्तम स्वास्थ्य के दृष्टिगत येाग गुरू श्री अजीत सिंह, हरिद्वार योग केन्द्र के माध्यम से पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ के परिसर में आज दिनांक 25.05.2025 को प्रातः 06ः00 बजे से पिटकुल के कार्मिकों हेतु ऑफ -लाईन एवं ऑन लाईन श्री बी0के0एस0 आयंगर एवं डाॅ0 गीता आयंगर के सिद्धान्तों पर आधारित योगा एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पिटकुल मुख्यालय के प्रांगण में लगभग 70 कार्मिकों द्वारा ऑफ लाईन तथा पिटकुल के देहरादून, गढवाल तथा कुमायूँ क्षेत्र एवं उनके अन्तर्गत मण्डल/खण्ड कार्यालयों/उपकेन्द्रों में कार्यरत कार्मिकों द्वारा ऑन लाइन जुड़कर योगा एवं प्राणायाम कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा अवगत कराया गया कि देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं ऊर्जावान मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों से योग को देश ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व में नयी पहचान मिली है, साथ ही प्रदेश के युवा ऊर्जावान मा0 मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी स्वस्थ जीवन के लिये योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने एवं दूसरों को योग करने के लिये प्रेरित करते हैं।
प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा अवगत कराया गया कि योग केवल शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता अपितु मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर भी मनुष्य को सशक्त, शान्त एवं ओजस्वी बनाता है तथा प्रसन्न चित्त रखता है। इसके साथ ही उनके द्वारा सभी कार्मिकों को रोगमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने हेतु नित्य जीवनचर्या में योग को अपने एवं अपने पारिवारिक सदस्यों के जीवन में सम्मिलित करने का आह्वाहन किया गया।
इस अवसर पर योग गुरू एवं प्रबन्ध निदेशक हरिद्वार योग केन्द्र, हरिद्वार, श्री अजीत सिंह, योगाचार्य श्रीमती हीना, श्रीमती दीपा, श्रीमती आकृति चैहान, योग प्रशिक्षक श्रीमती प्रिया राघव, श्रीमती गीता, श्री विनय, श्री सागर एवं श्री प्रताप के सानिध्य में पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ के परिसर में एकत्रित कार्मिकों तथा देहरादून मुख्यालय से बाहर ऑन लाइन जुड़े कार्मिकों को प्रातः 06ः00 बजे से योगाभ्यास एवं प्राणायाम करवाया गया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी, महाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री अशोक कुमार जुयाल, मुख्य अभियन्ता, श्री ईला चन्द्र, श्री जितेन्द्र चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता श्री पंकज कुमार, श्री सूर्य प्रकाश आर्य, श्री राजकुमार, श्री अविनाश अवस्थी, श्री ललित कुमार, श्री मन्त राम, श्री सन्तोष कुमार, श्री नीरज पाठक, उपमाहप्रबन्धक (मा0सं0) (प्र0) श्री विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता,श्री बलवन्त पांगती, श्री सतेन्द्र सिंह रावत, श्री प्रमोद ध्यानी, श्री हिमांशु बालियान, श्री शीशपाल सिंह, श्री दीपेश कुमार रोहिला, श्री आशुतोष सिंह, श्री संजीव घन्साला, श्री राजीव सिंह, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री तरूण सिंघल, लेखाधिकारी, श्री दीपक पाण्डे, सहायक अभियन्ता, श्रीमती प्रेरणा शर्मा, श्रीमती रीनू जोशी भारद्वाज, श्री दिनेशपाल, श्रीमती सुनिता, श्री हिमांशु डोभाल, निजी सचिव, श्री सोहन ध्यानी, सहायक लेखाधिकारी, श्री नवीन कैलखुरी, कार्यालय अधीक्षक श्री सी0डी0एस0 बिष्ट, सुश्री गीता भट्ट, लेखाकार, श्री भारत सिंह, अर्पण जैन, अवर अभियन्ता, श्री अजय रावत, श्रीमती कंचन, श्रीमती शीतल, श्रीमती नीमा, सहायक लेखाकार श्रीमती अनीता नेगी, श्रीमती रश्मि धस्माना, कार्यालय सहायक प्रथम-श्री विक्की खड़का, प्रारूपकार, श्री संजय गर्ग, आशुलिपिक श्री हरमेन्द्र सिंह, कार्यालय सहायक-तृतीय श्री रोहन कुमार एवं संविदाकर्मी श्र श्री अनिल नेगी, श्री विनोद ध्यानी, श्री नवीन शर्मा, श्री प्रभात जखमोला, श्री विजेन्द्र सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश में पिटकुल के अन्य कार्यालयों/उपसंस्थानों में कार्यरत कार्मिक भी ऑन लाइन उपस्थित रहे।