* पिटकुल के कार्मिकों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत पिटकुल मुख्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

देहरादून:

आशा कोठारी

* वेलर्विइंग एण्ड हैप्पीनैस एट वर्क प्लैस विषय पर 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।
* दिनांक 25.05.2025 को पिटकुल मुख्यालय में योगा एवं प्राणयाम कार्यक्रम का आयोजन।
चिकित्सा शिविरः-
पिटकुल में कार्यरत कार्मिकों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन में आज दिनांक 24.05.2025 को ग्राफिक एरा हाॅस्पिटल, देहरादून के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये चिकित्सालय के डाॅक्टर एवं सहयोगी स्टाॅफ का स्वागत किया गया तथा अवगत कराया गया कि देश के यशस्वी एवं दूरदृष्टा मा0 प्रधान मंत्री जी द्वारा देशवासियों को स्वस्थ एवं निरोग रहने हेतु ‘‘फिट इण्डिया मूवमेंट’’ चलाया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मा0 मुख्यमंत्री जी श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा प्रदेश के सम्मानित नागरिकों को स्वास्थ्य रहने हेतु बारम्बार प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में कार्मिकों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये पिटकुल में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि स्वस्थ शरीर से व्यक्ति हमेशा प्रसन्न चित्त होता है तथा स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न चित्त होने से कोई भी व्यक्ति अपने कार्य को पूरे मनोयोग से पूर्ण करता है। शरीर को स्वस्थ रखने हेतु व्यक्ति को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जाँच/परीक्षण अवश्य करवाये जाने चाहिये, जिससे यदि शरीर में कोई विकार हो तो उसका पता चल सके एवं उसका समय से आवश्यक उपचार एवं निदान सम्भव हो सके।
चिकित्सा शिविर में चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ0 सुचित्रा द्वारा कार्मिकों के नेत्रों एवं दन्त रोग विशेषज्ञ डाॅ0 मोहित द्वारा कार्मिकों के दाँतों की निःशुल्क जाँच की गयी एवं परामर्श दिया गया। उक्त शिविर में पिटकुल के 135 कार्मिकों द्वारा अपनी जाँच करवाई गयी।
इस अवसर पर प्र्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी, निदेशक परिचालन श्री जी0एस0 बुदियाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री अशोक कुमार जुयाल, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) (प्र0) श्री विवेकानन्द, अधीक्षण अभियन्ता श्री पंकज चैहान, श्री कार्तिकेय दुबे, श्री मन्तराम अधिशासी अभियन्ता श्री सतेन्द्र सिंह रावत, श्री प्रमोद ध्यानी इत्यादि कार्मिकों द्वारा अपने नेत्रों एवं दन्त रोगों का परीक्षण करवाया गया।
इसके अवसर पर चिकित्साल की ओर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ0 सुचित्रा, दन्त रोग विशेषज्ञ डाॅ0 मोहित, बिजनेस डेवलेपमेन्ट मैनेजर श्रीमती अलका कुमारी, एवं सहयोगी/नर्सिंग स्टाॅफ सुश्री शिवि, सुश्री साक्षी, सुश्री प्रीति एवं श्री अंश उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापनः-
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल द्वारा डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून के माध्यम से पिटकुल मुख्यालय में वेलर्विइंग एण्ड हैप्पीनैस एट वर्क प्लैस विषय पर 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाॅ0 अनीता कौल गुप्ता एवं डाॅ पुष्पा कटारिया द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा दोनो प्रशिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हयु अपने सम्बोधन में कहा गया कि वर्तमान में समाजिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में तीव्र गति से परिवर्तन हो रहा है, जिसके लिये प्रत्येक कार्मिक को हमेशा समय के साथ कदम मिलाते हुये आगे बढना होगा, जिसके लिये नयी-नयी तकनीकों को सीखने एवं समय के साथ चलने एवं अद्यतन रहने के प्रशिक्षण अति आवश्यक है। प्रशिक्षण से कार्मिकों का कौशल विकास एवं ज्ञानवर्द्धन होता है, जिस कारण पिटकुल में समय-समय पर कार्मिकों को विभिन्न विषयों यथा तकनीकी, प्रबन्धन इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
योगा एवं प्राणयाम कार्यक्रम का आयोजन:-
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि कार्मिकों के उत्तम स्वास्थ्य के दृष्टिगत पिटकुल कें दिनांक 25.05.2025 को प्रातः 06ः00 बजे से कारपोरेशन के मुख्यालय में योगा एवं प्राणयाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कार्मिक ऑफ -लाईन उपस्थित होकर एवं ऑन -लाईन जुड़कर योगाभ्यास करेंगे।