आशा कोठारी
उत्तरकाशी/ देहरादून :

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने की दिशा में खुद मोर्चे पर डटे नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री खुद उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए हैं। वही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए लगातार शासन प्रशासन व रेस्क्यू टीम के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री से मोबाइल पर वार्ता कर सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी निर्देश के साथ शासन प्रशासन व स्थानीय टीम के नेतृत्व में टीम लगातार कार्य कर रही है। सिलक्यारा कंट्रोल रूम द्वारा बताया गया वॉकी-टॉकी के थ्रू टनल में फंसे लोगों से संपर्क हुआ सभी की कुशलता बताई गई, फंसे हुए लोगों द्वारा खाने की मांग की गई, जिन्हे पाइप के थ्रू खाना भिजवाया जा रहा है…. विक्टिम्स तक की दूरी 60 mtr (लगभग) है। वही सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलवा हटाने का कार्य निरंतर जारी है, मलवा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क होने की सूचना है। फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं । टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इसी पाइपलाइन के जरिए रात में चना-चबैना के पैकेट कंप्रेसर के जरिए दबाव बनाकर टनल में फंसे मजदूरों तक भेजे गए हैं। फिलहाल सभी 40 मजदूर सुरक्षित बताए गए हैं। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह उत्तरकाशी के लिए रवाना हो चुके हैं