प्रातः कालीन बैठक से पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया ।

 जम्मू-कश्मीर /   देहरादून
आशा कोठारी

आज प्रातः कालीन बैठक से पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है।

निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है, इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति गया
दें।