पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध एक अमानवीय और बर्बर कृत्य है अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जम्मू कश्मीर / देहरादून:

आशा कोठारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध एक अमानवीय और बर्बर कृत्य है। इस कायराना हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

आतंकवाद संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर हमला है। आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी। इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब इन आतंकियों को अवश्य मिलेगा।