ग्राम पंचायत रानी पोखरी ग्रांट में आंगनवाड़ी भवन का उद्घाटन -श्री सुधीर रतूड़ी

रानी पोखरी  /देहरादून
आशा कोठारी

 

आज ग्राम पंचायत रानी पोखरी ग्रांट में आंगनवाड़ी भवन का उद्घाटन किया गया । उद्घाटन का आयोजन वर्तमान प्रशासक / पूर्व ग्राम प्रधान श्री सुधीर रतूड़ी , ग्राम पंचायत रानी पोखरी ग्रांट द्वारा किया गया । इस अवसर सहायक खंड विकास अधिकारी श्री आशीष बहुगुणा , ग्राम विकास अधिकारी श्री मनोज जोशी , आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती अंजू पेटवाल , अवर अभियंता श्री सनूप बिष्ट , आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती राधा चौहान , श्रीमती शक्ति नौटियाल , श्रीमती लक्ष्मी , श्रीमती सुषमा , ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य सहित श्री पंकज नेगी , श्री सुधीर जायसवाल , श्री विनोद रावत , श्री सोनू सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे । ग्राम वासियों द्वारा आंगनवाड़ी भवन के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त की गई । श्री सुधीर रतूड़ी द्वारा अपने संबोधन में अवगत कराया गया कि निकट भविष्य में आंगनवाड़ी भवन में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे और ग्राम पंचायत में अन्य आंगनबाड़ी केंद्र जो कि भवन विहीन है के लिए शीघ्र ही आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत करवा जाएंगे ।