देहरादून
आशा कोठारी
पिटकुल में मनोज कुमार की महाप्रबन्धक (वित्त) के पद पर पदोन्नति हुई है। वही विवेकानन्द को उपमहाप्रबन्धक (मा.सं) का प्रभार मिला।
पिटकुल अध्यक्ष व मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन श्रीमती राधा रतूड़ीकी अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखण्ड सचिवालय में आहूत चयन समिति की बैठक में मनोज कुमार की पदोन्नति उपमहाप्रन्धक (वित्त) के पद से महाप्रबन्धक (वित्त) के पद पर की गयी, जोकि पूर्व से महाप्रबन्धक (वित्त) का अतिरिक्त कार्यभार निवर्ह्न कर रहे थे, साथ ही विवेकानन्द, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी को कारपोरेशन कार्यावश्यकता के दृष्टिगत उनके वर्तमान दायित्वों के साथ उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) के पद का प्रभार प्रदान किया गया।
प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा इस अवसर पर श्रीमती राधा रतूडी, अध्यक्षा, पिटकुल एवं मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन का आभार व्यक्त करते हुए मनोज कुमार एवं विवेकानन्द को बधाई प्रेषित की गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नवीन दायित्वों के प्रति और अधिक उत्साह से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा पदोन्नत अधिकारियों द्वारा अध्यक्षा महोदया, पिटकुल, सचिव (ऊर्जा), उत्तराखण्ड शासन, प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल एवं समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। उपरोक्त आदेश के उपरान्त कार्मिकों में हर्ष की लहर है।
इस अवसर पर जीएस बुदियाल, निदेशक (परिचालन), पिटकुल, कमल शर्मा, निदेशक (वित्त), उपाकालि, अनुपम सिंह, उपमहाप्रबन्धक (अधिष्ठान), विवेकानन्द, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी एवं विपिन कुमार पाल, कार्यालय अधीक्षक-प्रथम उपस्थित रहे।