




हल्द्वानी / देहरादून:
आशा कोठारी
तीन दवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, निदेशक समाज कल्याण उत्तराखंड प्रकाश चंद ने प्रशिक्षण के दौरान दी विभागीय जानकारी,
हल्द्वानी। निदेशालय समाज कल्याण उत्तराखंड हल्द्वानी में कार्मिकी की क्षमता विकास हेतु बीते 13 से 15 नवम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार काे विधिवत समापन हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेवािनवृत्त अपर सचिव रमेश चन्द्र लोहनी द्वारा उत्तराखंड सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, विभागीय जांच, अनुशासनिक कार्यवाही सरकारी सेवाओं में आरक्षण का निर्धारण, नियुिक्त परिवीक्षा, स्थाईकरण, वरिष्ठता पदोन्नति, फाइिलंग सिस्टम, फाइलों का रखरखाब, रजिष्टों के प्रकार, नाेिटंग डािप्टंग शासकीय सेवा में पत्रों के प्रकार, इत्यािद विषयों पर विस्तृत रूप से शासनादेशानुसार जानकारी प्रदान करते हुए प्रशिक्षण दिया गया। रविन्द्र जाेशी तकनीकी विशेषज्ञ, एनआईसी द्वारा ई ऑफलाईन के माध्यम से शासकीय कार्याें के कियान्वयन की प्रकिया की जानकारी प्रदान की गयी। प्रकाश चन्द्र निदेशक समाज कल्याण उत्तराखंड द्वारा समस्त कार्मिकों से अपेक्षा की गयी कि शासन एवं एनआईसी के अनुभवी वार्ताकरों द्वारा दी गयी जानकारी,, अनुभवों को आत्मसात करते हुए इसे शासकीय कार्याें में अपनाने की अपेक्षा की गयी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशालय समाज कल्याण आईटी सैल देहरादून, उत्तराखंड बहुउद्देशय वित्त एंव विकास निगम लिमिटेड आईटीआई पाईन्स एंव मालध्नचाौड के कर्मचािरयों, अधिकािरयों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।