



आशा कोठारी
देहरादून:
पिटकुल मे प्रबंध निदेशक श्री पीपी ध्यानी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवा दिवस पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया, इस मौके पर अल्मोड़ा में हुई दुःखद बस दुर्घटना पर 2 मिनट का मौन रखकर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई, उत्तराखण्ड राज्य की 25 वीं वर्षगांठ पर पिटकुल में सेवा दिवस मनाते हुये सफाई अभियान आयोजित किया गया एवं वृद्ध आश्रम में फल वितरण किये गये।जनपद-अल्मोड़ा में हुई दुःखद बस दुर्घटना के शोक में माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड सरकार के आह्वाहन एवं उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य की 25वीं वर्ष गांठ की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी ने जनपद-अल्मोड़ा में हुई दुःखद बस दुर्घटना में मृतजनों को श्रद्धांजली अर्पित कर उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की, उन्होंने इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए दुर्घटना में घायल जनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की गयी।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी जी के नेतृत्व में पिटकुल में सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी के साथ पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ परिसर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई की गयी।
प्रबन्ध निदेशक श्री पीपी ध्यानी ने सभी कार्मिकों को राज्य की 25वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान को भी याद करते हुए उन्हें भी नमन किया गया। उन्होंने सभी कार्मिकों का आह्वाहन किया कि राज्य निर्माण हेतु आन्दोलनकारियों के बलिदान को व्यर्थ न जाने दें तथा आन्दोलनकारियों द्वारा राज्य हेतु जो सपने सजाये गये थे, उसी के अनुरूप उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेंl
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी, निदेशक (परिचालन) श्री जीएस बुदियाल, मुख्य अभियन्ता स्तर-। श्री राजीव गुप्ता, कम्पनी सचिव श्री अरूण सभरवाल, मुख्य अभियन्ता श्री कमल कान्त, श्री ईला चन्द्र, श्री अनुपम सिंह, महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, उपमहाप्रबन्धक श्रीमती शालू जैन, अधीक्षण अभियन्ता श्री ललित कुमार, श्री नीरज पाठक, श्रीमती शायमा कमाल, अधिशासी अभियन्ता श्रीमती मीनाक्षी भारती, श्री राजीव सिंह, सहायक अभियन्ता श्री हिमांशू डोभाल, श्रीमती रीनू जोशी भारद्वाज, लेखाकार-श्रीमती वनीता पटवाल, अवर अभियन्ता श्री राजेश शर्मा, श्री अजय रावत, श्रीमती कंचन, श्री अनुज, इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी के नेतृत्व में निदेशक (परिचालन) श्री जीएस बुदियाल, कम्पनी सचिव श्री अरूण सभरवाल, मुख्य अभियन्ता श्री ईला चन्द्र, श्री अनुपम सिंह, महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, अधिशासी अभियन्ता श्री राजीव सिंह एवं अन्य कार्मिकों द्वारा कर्जन रोड, देहरादून स्थित प्रेमधाम वृद्ध आश्रम में जाकर फल भी वितरण किये गये।