आशा कोठारी
देहरादून

देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग अकादमी में 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित 19वीं राज्य स्कूल व कॉलेज शूटिंग चैम्पियनशिप में पृथ्वी शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते। 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ कैटेगरी में अवनी अग्रवाल गोल्ड मेडल और 10 मीटर एयर राइफ़ल कैटेगरी में काव्या मल्होत्रा ने सिल्वर मेडल आभीर यादव ने सिल्वर मेडल हासिल किया। । 10 मीटर एयर राइफल सब यूथ कैटेगरी में, आभीर यादव,अग्रिम ठाकुर और आयुष अग्रवाल ने टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। 10 मीटर एयर राइफ़ल टीम में दीया अग्रवाल,गौरी सिंह और आधया शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। अकादमी के 40 खिलाड़ियों ने अगले महीने दिल्ली में होने वाली प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाइड किया है। पृथ्वी शूटिंग अकादमी के कोच राहुल शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी और जोरदार स्वागत किया।