भारतीय जनता पार्टी पर लोगों की आस्था है, -प्रकाश सुमन ध्यानी

आशा कोठारी

देहरादून:

सहसपुर विधानसभा के शिवालिक मंडल बड़ोंवाला में आज दिनांक 9 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सुमन ध्यानी थे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ओमवीर राघव, मंडल अध्यक्ष दर्शन रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ध्यानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रशेखर सामंत, विजेंद्र उनियाल, सत्येंद्र सिंह, शिवा रावत आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री ध्यानि की उपस्थिति में सदस्यता अभियान का प्रमोशन भी किया गया। ध्यानी जी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी पर उत्तराखण्ड सहित पूरे देश की आस्था है। हरियाणा चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया है। उत्तराखंड में होने वाली निकाय चुनाव भी भाजपा जीतेगी, भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी ने कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाकर भाजपा परिवार को मजबूत करें, क्योंकि मजबूत भाजपा ही मजबूत भारतवर्ष का निर्माण कर सकती है। यह आवाहन पूर्व मुख्यमंत्री जनरल खंडूरी के सलाहकार रहे प्रकाश सुमन ध्यानी ने किया। श्री ध्यानी आशारोड़ी नई बस्ती में जनसंपर्क कर रहे थे, उनके साथ वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता महाराज सिंह रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सजवान, पूर्व मंडल मंत्री तिलक वर्मा, शमशेर थापा, राजेश गुरुंग, इंद्र सिंह शाही, बूथ अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, चटर सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।श्री ध्यानी ने कहा हरियाणा की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि देश की उन्नति के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। हम सब मिलकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में स्थानीय निकाय चुनाव में भी विजय पताका फहराएंगे।