आशा कोठारी
देहरादून:



मशरूम, हर्ब्स एवम खाद्य प्रसंस्करण छेत्र में उत्तराखंड एवम देश में अग्रणी कंपनी फ्लेक्स फूड्स लिमिटेड के लाल तप्पड़, इंडस्ट्रीज एरिया में भारत सरकार के वाणिज्य सचिव श्री सुनील बर्थवाल जी ने दौरा किया और कंपनी द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के बारे जानकारी प्राप्त की । कंपनी के सीईओ श्री राहुल राजदान जी एवम प्लांट हेड श्री संजीव निगम जी द्वारा उन्हें कंपनी द्वारा हर्ब्स एवम मशरूम के विभिन्न उत्पादों एवम प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया की फ्लेक्स फूड्स लिमिटेड कांटेक्टिंग फार्मिंग के माध्यम स्थानीय लगभग 700 किसानों को रोजगार प्रदान करने का कार्य कर रही है इसके अतरिक्त लगभग 1000 लोगो को डायरेक्ट इनडायरेक्ट कम्पनी में रोजगार प्रदान करती है । वाणिज्य सचिव श्री सुनील बर्थवाल जी ने बहुत गंभीरता और धैर्य से कंपनी के बारे में जानकारी प्राप्त कर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में अपनी तरफ पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उत्तराखंड सरकार में सचिव श्रीमती राधिका झा एपीडा के चेयरमैन श्री अभिषेक देव , डाक्टर सुधांशु सचिव एपीडा, श्रीमती विनीता सुधांशु ,महाप्रबंधक एपीडा, डाक्टर तरुण बजाज, डायरेक्ट (बी ई डी एफ, एपीडा) एवम कम्पनी के महाप्रबंधक श्री विष्णु दत्त त्यागी , आलोक पंत, समीर गुप्ता,प्रबंधक चंद्रमिता सती प्रबंधक राम लाल खंडूरी वरिष्ठ प्रबंधक संजीव चौहान, वरिष्ठ प्रबंधक राजीव सिंह, प्रबंधक राजेश चौहान सहायक प्रबंधक गजपाल सिंह रावत, शाज़ेब खान, संजय शाह आदि उपस्थित थे।