आशा कोठारी
देहरादून:

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रकाश सुमन ध्यानी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैl भारतीय जनता पार्टी के स्तंभ श्री प्रकाश सुमन ध्यानी 1977 मे जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे, 1980 में जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई तब वह अभिभाजित उत्तर प्रदेश के समय युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे, देहरादून मे पार्टी के महामंत्री के साथ उत्तराखंड राज्य की स्थापना के बाद प्रवक्ता पद पर भी रहेl उन्होंने भाजपा
प्रवक्ता के रूप में 9 वर्ष काम कियाl पार्टी संगठन के आह्वान पर कई सत्याग्रह, आंदोलन चलाये, वह 16 बार जेल में गये, अपनी स्वच्छ, ईमानदार विद्वान और एक चिंतक रहे है, वही राजनीतिज्ञ के रुप मे उन्होंने 2012 में धरमपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ा, उनकी कई लोकप्रिय पुस्तको के प्रकाशित भी हो चुके है, उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर आप सदैव संघर्षशील रहेl
चिन्हित राज्य आंदोलनकारी के साथ वह राज्य के मुद्दों पर स्पष्ट सोच रखते हैं, देहरादून के डेवलपमेंट के बारे में आपकी एक स्पष्ट सोच रही है, देहरादून के डेवलपमेंट के बारे में आपकी सोच की जनता भी कायल रही हैं, उत्तराखंड में पलायन के मुद्दे पर राजधानी के मुद्दे में युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे में ग्रीन सिटी बनाने के मुद्दे में और तमाम डेवलपमेंट के कार्यों में आपकी एक स्पष्ट सोच रही हैl और उसको कार्यवंत करने में आप सक्षम भी हैं, समाज के हर वर्ग, हर जाति के अलावा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता भी आपको बहुत सम्मान देता हैl वह पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुवन चंद खंडूरी वह डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशक के पर्यटन सलाहकार भी रहे, वह एक सरल स्वभाव और सबको सरलता से उपलब्ध होने वाले राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, राजनीति को आप तपस्या के रूप में लेते हैं और राजनीति में अध्ययन के पक्षधर हैं, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रकाश सुमन ध्यानी ने बताया कि वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कई जनहित के कार्य किये है, उन्होंने बिजली के बिलों में अंधाधुंध बढ़ोतरी का विरोध किया तथा जल संस्थान के बढे हुए बिलों पर भी रोक लगाने का कार्य कियाl उन्होंने उत्तराखंड आंदोलनकारी की पेंशन भी बढाई और उन्हें क्षितिज आरक्षण भी दिया, इसलिए वह उत्तराखंड आंदोलनकारी में बहुत लोकप्रिय हैंl उनका सरल भारतीय जनता पार्टी को आने वाले सभी चुनाव में विजय भी दिलाएगा और भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड मे एक मॉडल स्टेट के बनाने में धामी जी के नेतृत्व में सफल भी होगी, यह उनका विश्वास भी है, युवाओं में उनका बहुत प्रभाव है और हमें लगता है कि युवा मुख्यमंत्री युवाओं के आइकॉन बनने में कोई देरी भी नहीं है, वह सब के चहेते हैं, उनकी सरलता पार्टी को आगे बढ़ा रही हैl
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में हम सबसे बड़ी पार्टी भी हैंl और आगे भी रहेंगेl तथा सभी चुनाव जीतकर विजय की पताका भी फहराएंगे यह मुझे विश्वास हैl