आशा कोठारी
देहरादून:













विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन एवं अन्य विद्युत उपकेन्द्रों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा और हवन किया गया। इसके साथ ही देश के ऊर्जावान, यशस्वी एवं जन-जन के हृदय सम्राट माननीय प्रधान मंत्री जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर पिटकुल में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया।
विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी एवं अन्य कार्मिकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं हवन किया गया। इसके साथ पिटकुल के विभिन्न उपसंस्थानों में भी कार्मिकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी का हवन एवं पूजन किया गया।
इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा पिटकुल के सभी कार्मिकों को भगवान विश्वकर्मा पूजा की बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। इस शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि भगवान विश्वकर्मा विश्व के सबसे बड़े शिल्पकार हैं तथा वास्तुकला कौशल में सर्वश्रेष्ठ एवं सृष्टि के रचियता हैं।
इसके साथ ही देश के ऊर्जावान, यशस्वी एवं जन-जन के हृदय सम्राट माननीय प्रधान मंत्री जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिये गये नारे एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा 132 के0वी0 उपकेन्द्र परिसर बिन्दाल में वृक्षारोपण किया गया साथ ही मा0 प्रधान मंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना की गयी।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से पिटकुल की पाँच परियोजनाओं (गढवाल मण्डल में 02 उपसंस्थान-220 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान सेलाकुई, 132 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान आराघर, एवं कुमायूँ मण्डल में 03 उपसंस्थान 132 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान धौलाखेड़ा, खटीमा एवं लोहाघाट) के शिलान्यास होने पर सभी कार्मिकों को हृदय की गहराईयों से बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी तथा इसी लगन और मेहनत से आगे भी लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वाहन किया गया।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पिटकुल मुख्यालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रिकार्ड 146 यूनिट रक्तदान करने पर सभी कार्मिकों को हृदय की गहराईयों से बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी तथा 132 के0वी0 उपकेन्द्र बिन्दाल के कार्मिकों को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पर प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इसके साथ ही पिटकुल के अधिशासी अभियन्ता श्री बलवन्त सिंह पांगती द्वारा 55 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने पर प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा श्री पांगती को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पिटकुल के विभिन्न उपकेन्द्रों पर भी भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं हवन किया गया तथा मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किये गये।
इस अवसर पर श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0), मुख्य अभियन्ता श्री ईला चन्द पन्त, अधीक्षण अभियन्ता श्री पंकज कुमार, श्री मन्त राम, श्री ललित कुमार, श्री अविनाश चन्द्र अवस्थी श्री नीरज पाठक, श्री सन्तोष कुमार, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, श्री विवेकानन्द, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता श्री मुकेश चन्द्र बड़थवाल, श्री रविन्द्र कुमार, श्री विनायक शैली, श्री दीपक कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री दीपेश रोहिला, श्री राजीव सिंह, सुश्री प्रेरणा शर्मा, श्री प्रभाष डबराल, श्री मांगे राम, सहायक अभियन्ता श्री अभिषेक कुमार, श्रमती अनीता पंत, श्रीमती हेमलता तिवारी, श्री विकास कुमार, अवर अभियन्ता श्री संजय, श्रीमती अंजली गिरी, श्रीमती रिंकी तोपाल, लेखाकार श्रीमती मोनिका, तकनीशियन ग्रेड-द्वितीय श्री सुजीत आले, श्री नरेन्द्र सिंह, श्री हेमन्त, श्री दिवेश श्री रविन्द्र श्री शूरवीर, आदि कार्मिक उपस्थित रहें।