उत्तराखण्ड वन विभाग, एवं द हंस फाउन्डेशन के सहयोग से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वनाग्नि काल 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |

आशा कोठारी

देहरादून:

वन मुख्यालय देहरादून के मंथन सभागार में उत्तराखण्ड वन विभाग, एवं द हंस फाउन्डेशन के सहयोग से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वनाग्नि काल 2024 में मसूरी वन प्रभाग में वन प्रबन्धन एवं वनाग्नि शमन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गयाl वन विभाग के मुखिया (हाफ) डॉ धनंजय मोहन ने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साह वर्धन कियाl इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले रायपुर रेंज से वन क्षेत्रधिकारी श्री राकेश नेगी, वन आरक्षी श्री क्रीतम भरतवाण, सुरेश पंवार, संदीप व मसूरी रेंज के वन आरक्षी अर्जुन मेहता एवं अन्य लोगो को भी पुरस्कृत किया गया l उल्लेखनीय है कि रायपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राकेश नेगी को पूर्व में भी सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए आदर्श संस्था डोईवाला द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका हैl