मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं युवाओं व समाज के हर वर्ग के उत्थान की दिशा में आगे बढ़कर कार्य कर रही है – श्रीमती सरस्वती बगवाडी

आशा कोठारी
देहरादून

श्री देव सुमन मंडल प्रभारी व महानगर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सरस्वती बगवाडी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं युवाओं व समाज के हर वर्ग के उत्थान की दिशा में आगे बढ़कर कार्य कर रही हैl
उन्होंने कहा कि सरकार ने सहकारिता समितियो में महिलाओं को 50% आरक्षण देकर आगे चलकर सहकारी समितियो में नेतृत्व प्रदान करने का अवसर देने का कार्य किया हैl उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया हैl श्रीमती सरस्वती बगवाड़ी ने कहा कि केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने आपदा प्रबंधन में ऐतिहासिक कार्य किया l वही देश विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय दुकानदारों, स्थानीय जनता की जान माल की सुरक्षा के साथ आपदा प्रबंधन में भी युद्ध स्तर पर ऐतिहासिक कार्य कियाl सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित निकालने के साथ स्थानीय प्रशासन ने भी अच्छा कार्य किया है l