मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय पौड़ी गढ़वाल भ्रमण पर पौधा रोपण करने के साथ साथ छात्रों दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से भेंट कर कुशल क्षेम जानते हुए

आशा कोठारी

पौड़ी / देहरादून:

दो दिवसीय पौड़ी दौरे पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रातः काल पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

सुबह भ्रमण के दौरान उन्होंने दुकानदारों, छात्रों समेत स्थानीय लोगों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और प्रदेश सरकार की नीतियों और संचालित विकास कार्यों पर उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव भी लिए।