आशा कोठारी
देहरादून:


रायपुर विधानसभा के अंतर्गत रिस्पना पुल के निकट मीनाक्षी वैडिंग प्वांइट में आज मतदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लोकसभा चुनाव में रायपुर विधानसभा में भाजपा को भारी बहुमत प्राप्त हुआ। मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का अभूतपूर्व स्नेह प्राप्त हुआ। रायपुर विधानसभा के मतदाओं ने उत्साहपूर्वक भाजपा को वोट किया। मतदाताओं के स्नेह से ही हम टिहरी सीट को जीत पाए। पुनः एक बार फिर आपके मतदान से केंद्र में एनडीए सरकार बनी है। विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बने बने हैं।
मैं समस्त मतदाताओं , विशेष रूप से स्थानीय विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ जी , पार्टी पदाधिकारियों, समस्त मंडल अध्यक्षों कार्यक्रताओं, मातृ शक्ति का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ।
इस अवसर कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा काऊ जी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल , महानगर रायपुर मंडल के समस्त मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता त्रिलोक विष्ट, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बुटोला , रायपुर मंडल के सम्मानित मतदाता उपस्थित रहे।