मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी जी अल्मोड़ा से लोकसभा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए

आशा कोठारी

अल्मोड़ा /देहरादून

22/3/2024

 

आज शुक्रवार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी अल्मोड़ा में शिखर होटल से रैमजे इंटर कॉलेज तक जनसम्पर्क कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान कर लोकसभा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में जनता जनार्दन का आशीर्वाद व अभूतपूर्व समर्थन भाजपा के साथ है। उत्तराखण्ड का जन-जन राष्ट्रवाद और विकास को फिर से चुनने के लिए तैयार है।

“मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवभूमि की देवतुल्य जनता अपने मत का सदुपयोग करते हुए परिवारवादी एवं धर्म विरोधी ताकतों को करारा जवाब देगी।” : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी जी अल्मोड़ा से लोकसभा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए