


गिरीश भट्ट
देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘धामी जी कु रैबार’ गीत के पोस्टर का विमोचन किया और इस गीत को लॉंन्च भी किया। आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता समिति, मिस्सरवाला, डोईवाला द्वारा इस गीत के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता समिति, मिस्सरवाला, डोईवाला की स्मरिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता समिति, मिस्सरवाला, डोईवाला अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी, श्री उत्तम सिंह भण्डारी, श्री राजेन्द्र भण्डारी, श्री महिपाल सिंह बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद थे।