श्री आदित्य कोठियाल को  अधिशासी अधिकारी   नगर पालिका परिषद डोईवाला  देहरादून  द्वारा लेटर ऑफ अवार्ड जारी किया गया

आशा कोठारी

डोईवाला / देहरादून

02.मार्च 2024

आज दिनांक 02.03.2024 को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत वार्ड सं0-02 आर्यनगर, नगर पालिका परिशद् डोईवाला मे षवदाह गृह का निर्माण कार्य किये जाने हेतु आमंत्रित निविदा प्रक्रिया पूर्ण हुई जिसमे नगर पालिका के ‘‘ए‘‘ श्रेणी मे पंजीकृत ठेकेदारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सफल निविदादाता श्री आदित्य कोठियाल को लेटर आफ अवार्ड जारी किया गया, जिसके अन्तर्गत श्री आदित्य कोठियाल को तीन दिन के भीतर अनुबन्धनामा सम्पादित करते हुए निर्धारित अवधि 9 माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देष दिये गये।