आशा कोठारी
कालुवाला/डोईवाला/देहरादून:



प्रतिभा की धनी ग्रामीण परिवेश में पढ़ी-लिखी डोईवाला के कालूवाला गांव निवासी किरण का चयन डिप्टी जेलर पद पर हुआ है। किरण के डिप्टी जेलर के पद पर चयन होने से गांव व उनके परिवार में खुशी की लहर है।
चाणक्य स्टडी प्वाइंट डोईवाला के रजनीश हल्द्दुआ ने बताया कि प्रतिभा की धनी इस छात्रा को चाणक्य स्टडी प्वाइंट डोईवाला द्वारा 2 साल तक निशुल्क कोचिंग दी गई थी। उन्होने बताया कि कालूवाला की रहने वाली किरण का चयन उत्तराखंड डिप्टी जेलर पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिका किरण युवा वर्ग वह बालिकाओं के लिए वह प्रेरणा बन गई है। किरण के पिता नवीन चंद, माता सीता देवी, छोटे भाई संतोष व बहन पलक ने भी खुशी जाहिर की है। उधर आदर्श संस्था डोईवाला की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने भी किरण की सफलता पर उसे बधाई दी है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा किरण को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने चाणक्य स्टडी प्वाइंट डोईवाला के रजनीश हल्द्दुआ को भी इसके लिए शुभकामना दी।