आशा कोठारी
देहरादून:





डॉ० के०के०बी०एम० सुभारती अस्पताल द्वारा जे०बी०आई०टी० ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन, सेलाकुई में एक विषेश सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
सेमीनार में 200 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। सेमीनार में बहुचर्चित एवं प्रसिद्व मनोचिकित्सक एवं साइकॅालजी विभाग के आचार्य डॉ० राजीव डोगरा द्वारा छात्र एवं छात्राओं को संबोधित किया गया।
अस्पताल द्वारा संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की जानकारी भी दी गई तथा उसमें उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया। यह भी बताया गया कि सुभारती नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र से अब तक कई युवाओं को नशे की लत से आजाद कर एक नई जिंदगी मिल चुकी है। उन्होंने आगे छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की गिरफत में फँसे व्यक्ति को बेझिझक प्रशिक्षित काउन्सलर की मदद लेनी चाहिए।
इस कार्यशला के लिए जे०बी०आई०टी० की तरफ से प्रो० (डॉ०) पी०के० चौधरी (निदेशक, जे०बी०आई०टी०), प्रो० (डॉ०) विशांत कुमार (रजिस्ट्रार जे०बी०आई०टी०), प्रो० (डॉ०) एस० के० चौधरी (समन्वयक, आईक्यूएसी, जेबीआईटी) शामिल रहे तथा सुभारती अस्पताल से ओ०एस०डी०-मार्केटिग श्री हरीश शर्मा, समुदायक कल्याण अधिकारी-श्री विकेन्द्र कठैत, अस्पताल कार्यकारी-श्री गणेश डोभाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा अस्पताल के सहायक निदेशक श्री अमित जोशी तथा मार्केट्रिग एवं प्रचार प्रमुख डॉ० प्रशान्त कुमार भटनागर का मार्गदर्शन रहा।