पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद डा० रमेश पोखरियाल निशंक , भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपनी पुस्तक सप्रेम भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए

आशा कोठारी

दिल्ली / देहरादून:

नई दिल्ली में पूर्व केंद्र मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने के निर्णय उपरांत आडवाणी जी के दिल्ली स्थित आवास पर भेंट कर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर डॉ निशंक ने आडवाणी जी को अपनी पुस्तक “विश्व प्रेरणा-स्पर्श हिमालय” सप्रेम भेंट की।

डॉ निशंक ने इस अवसर पर कहा की आडवाणी जी ने देश की सांस्कृतिक विरासत, राजनीति और प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है। राष्ट्रप्रेम व जनसेवा की प्रबल भावना का सृजन जन-जन में साकार करने के लिए किए गए उनके कार्य भाजपा के कोटिशः कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा प्रदान करते हैं।

डॉ निशंक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि मेरा सौभाग्य रहा है कि समय-समय पर मुझे आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा है। आदरणीय आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित होने की घोषणा मेरे लिये तो व्यक्तिगत ख़ुशी है ही एवं देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव का विषय है ।

डॉ निशंक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की जनता को अपने व्यक्तित्व व विचारों से अभिसिंचित करने वाले आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को ‘भारत रत्न’ देने का निर्णय लेकर उनके अथक संघर्षों और योगदान को सम्मानित करने का काम किया है।