आशा कोठारी
देहरादून:

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह को उनकी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने एसटीएफ में रहते हुए कई बड़े घोटालो का पर्दाफाश किया। हरिद्वार में भी उन्होंने अपनी सेवा के दौरान कई उत्कृष्ट कार्य किये। इतना ही नहीं उन्होंने भर्ती घोटाले में भी कई खुलासे करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा। दबंग अधिकारी के रूप में उन्होंने एसटीएफ में रहते हुए कई मामलों में अपराधियों को जेल की हवा भी खिलाई। अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्यो के चलते ही उन्हें सराहनीय सेवा के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।