23 नवंबर 2026
देहरादून -आशा कोठारी




थाल सेवा सर्व समाज सेवा समिति द्वारा आज जरूरतमंदों एवं आमजन की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 480 लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
भोजन प्रसाद में राजमा-चावल, रोटी, आलू-गोभी की सब्जी तथा मीठे में स्वादिष्ट खीर वितरित की गई। सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार जौहर के नेतृत्व में स्टाफ सदस्य सुरेश शर्मा, दिनेश वर्मा, संजू पवार, प्रदीप कुमार एवं राजेश गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वहीं विशेष सहयोगी सदस्य अश्वनी आहूजा एवं भाजपा नेत्री श्रीमती रीना अग्रवाल ने भी भोजन वितरण में सहयोग कर सेवा भाव का परिचय दिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार जौहर ने एक सराहनीय निर्णय लेते हुए नवंबर 2026 से भंडारे को पूर्ण रूप से निःशुल्क कर दिया है। समिति की यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायक कदम है।