वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व सभासद श्रीमती आशा कोठारी ने पिथौरागढ में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के पिता स्व.श्याम दत्त जोशी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

देहरादून/पिथौरागढ़।

सुहानी भट्ट

वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व सभासद श्रीमती आशा कोठारी ने पिथौरागढ में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के पिता स्व.श्याम दत्त जोशी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीमती आशा कोठारी ने पिथौरागढ़ के ग्राम सिलौनी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जोशी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश भट्ट, हरीश कोठारी आदि ने भी शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।