आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था मिस्सरवाला डोईवाला मे अनुसूचित जनजाति महिलाओं का विधिवत रूप से निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

गिरीश भट्ट

डोईवाला/देहरादून:

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता (आदर्श संस्था) डोईवाला के तत्वाधान में मिस्सरवाला (कोठारी कॉलोनी) में अनुसूचित जन जाति की महिलाओं का विधिवत रूप से ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष श्री कैलाश पंत ने करते हुए कहा कि समाज के लिए किए जाने वाले कार्य प्रेरणा प्रेरणा पुज की तरह होते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं के सामाजिक आर्थिक उत्थान के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उप जिलाधिकारी डोईवाला अर्पणा ढौडियाल ने सभी से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की बात गई। आदर्श संस्था डोईवाला की अध्यक्ष आशा कोठारी ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे के अलावा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती विनीता नौटियाल व सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने अपने विभागों की जानकारी दी। संस्था के सचिव हरीश कोठारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, सुषमा कोठारी, सुरेंद्र दत्त, किशोर कुमार, हितेश उपाध्याय, मंजू कोठारी, रुचि जोशी,आनन्द,मयंक तयाल आदि उपस्थित थे।