डोईवाला / देहरादून
आशा कोठारी

वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि) द्वारा “अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी” के बलिदान को स्मरण करते हुए 82वी पुण्यतिथि व बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन उनके प्रतिमा स्मारक पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर नगर पालिका परिषद डोईवाला मैं मनाया गया। इसके पश्चात (तत्पश्चात) इस अवसर पर एक पैदल मार्च का आयोजन नगर पालिका परिषद डोईवाला से अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल चौक (डोईवाला) तक निकाला गया और उनकी प्रतिमा स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर पुष्प अर्पित की गई। इस अवसर पर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के संस्थापक सचिव श्री विशाल थापा व वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री कमल थापा जी द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ( विधायक ऋषिकेश) श्री अभिषेक शाही जी उपाध्यक्ष, (गोरखा कल्याण परिषद उत्तराखंड),श्री हरीश कोठारी (कोआर्डिनेटर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड), श्री नरेन्द्र सिंह नेगी अध्यक्ष (डोईवाला नगर पालिका परिषद), श्री गौरव चौधरी (ब्लॉक प्रमुख डोईवाला), श्री राजेन्द्र ताडियाल, विनय सावन, श्रीमती गीता सावन, पंडित शालिग्राम शास्त्री, श्रीमती आरती थापा, श्रीमती रेणु क्षेत्री, श्रीमती संगीता गुरुङ, श्री दीपक थापा, श्री युद्ध बहादुर भण्डारी, श्री प्रवीण थापा, प्रदीप छेत्री, शाखा अध्यक्ष लच्छीवाला (गोरखाली सुधार सभा), श्री के के थापा शाखा अध्यक्ष छिदद्ररवाला (गोरखाली सुधार सभा), श्री देवराज सावन अध्यक्ष (श्री लच्छेश्वर महादेव मंदिर), श्री अजय थापा, श्री पम्मी राज, श्री नरेंद्र थापा, श्रीमती शांति थापा, संस्थापक अध्यक्ष (हेल्प क्रॉस ट्रस्ट), श्रीमती मधु थापा, श्री तेजेंद्र ककरेल, श्री लोकेश बन, श्री अनिल भण्डारी, श्री अर्जुन छेत्री, शरद थापा, जीवन लिंबू, शमशेर थापा, डमबर बहादुर, प्रवेश राना, वीरेंद्र थापा, मुकेश कोहली, वीरेन्द्र क्षेत्री, कमल थापा, टेक बहादुर राना, पिंटू राना, मीम बहादुर राना, उमेश राना,आरती थापा, सीमा राई, दिल बहादुर खत्री (अध्यक्ष मंदिर समिति), श्री टेकु थापा, आशु थापा, देवकला दीवान, यामु राना, श्री नर बहादुर गुरुङ, रमन थापा, मनोज रावल, रामु राई एवं पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संगठन आदि अनेक संस्थाओं व कई लोगों ने श्रद्धा सुमन देकर पुष्प अर्पित की।
हेल्प क्रॉस ट्रस्ट (रजि), वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि),
शहीद मेजर दुर्गा मल्ल विकास समिति व श्री लच्छेश्वर महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी भी इस दौरान उपस्थित थे।