पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी से मिले श्री भगत सिंह कोश्यारी जी, कुशल-क्षेम जानी |

आशा कोठारी

दिल्ली /देहरादून

आज दिल्ली में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरीश रावत जी से पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने आत्मीय भेंट कर उनकी कुशल-क्षेम जानी।
इस दौरान उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। श्री कोश्यारी जी ने श्री हरीश रावत जी के शीघ्र स्वस्थ होने तथा पुनः सक्रिय होकर जनसेवा के कार्यों में जुटने की कामना की।
इस अवसर पर श्री हरीश रावत जी को उत्तराखण्ड हाउस ऑफ हिमालय की ओर से उत्तराखण्ड की विशिष्ट पहचान बद्री गाय का घी एवं शहद भी भेंट किया गया।
श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करते हुए कहा कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।