डोईवाला /देहरादून
गिरीश भट्ट

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामना दी है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता से प्रदेश को आर्थिक खुशहाल राज्य बनाने के साथ उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए भी जनता से अपील भी की। वही भगवान श्री बद्रीनाथ जी व भगवान श्री केदारनाथ जी से प्रार्थना भी की। देवभूमि उत्तराखंड में भी पुराने साल को विदाई देने के साथ प्रदेशवासियों ने नव वर्ष आगमन का जश्न धूमधाम से मनाया। सभी ने देश व प्रदेश की आर्थिक खुशहाली की कामना भी की। देहरादून एक्सप्रेस साप्ताहिक समाचार पत्र की संपादक आशा कोठारी व सह संपादक मनीषा कोठारी ने भी सभी को नव वर्ष आगमन की बधाई दी। वह प्रदेश की आर्थिक खुशहाली की कामना भी की।