देहरादून -आशा कोठारी

यूपीसीएल UPCL में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: 1 महीने में 100 पदों पर प्रमोशन-स्थायीकरण, 190 पदों पर नई भर्ती शुरू
देहरादून
उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि0 में प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी के पदभार संभालते ही कर्मचारियों के हित में बड़े ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। यूनियन-एसोसिएशन से वार्ता के बाद निगम ने लम्बित मांगों को 1 महीने के अंदर निपटाकर कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।
क्या-क्या हुआ?
– पदोन्नति: उपमुख्य लेखाधिकारी, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी और कार्यालय अधीक्षक-द्वितीय के 27 पदों पर प्रमोशन आदेश जारी।
– स्थायीकरण: सहायक अभियन्ता और सहायक लेखाकार के 37 कार्मिकों को स्थायी किया गया।
– वित्तीय लाभ: अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, लेखाकार, कार्यालय अधीक्षक व सहायक के 36 कार्मिकों को ACP का लाभ मिला।
– मेडिकल बिल: लगभग 450 लम्बित चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों को तेजी से निपटाकर न्यूनतम स्तर पर लाया गया।
मानव संसाधन के अधिशासी निदेशक आर0जे0 मलिक के अनुसार, सभी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
युवाओं के लिए भी अवसर
मुख्यमंत्री के रोजगार के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए UPCL में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
– 75 सहायक लेखाकार के पदों की विज्ञप्ति जारी।
– 115 अतिरिक्त पदों पर जल्द विज्ञप्ति आएगी। इनमें सहायक अभियन्ता, लेखाधिकारी, कार्मिक अधिकारी, विधि अधिकारी, अवर अभियन्ता, ड्राफ्ट्समैन और सहायक भण्डारी के पद शामिल हैं।
कुल मिलाकर 190 पदों पर भर्ती से राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रबन्ध निदेशक के इस “अभूतपूर्व प्रयास की सराहना की और निगम प्रबन्धन का आभार जताया।