डोईवाला /देहरादून -आशा कोठारीं


टिहरी क्रांति के जननायक अमर शहीद श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
अमर शहीद एवं टिहरी क्रांति के जननायक श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जॉलीग्रांट स्थित सुमन चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर डोईवाला के लोकप्रिय विधायक माननीय बृजभूषण गैरोला जी, नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी, पूर्व मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी , जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत , बख्तावर सिंह , आयुष पवार सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद श्री देव सुमन जी के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सैक्टर के अन्तर्गत देहरादून नगर के टपकेश्वर महादेव गढ़ी डाकरा कैंट में 08 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण हेतु भूमि क्रय की लागत ₹ 6.62 करोड़ तथा उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत नाबार्ड वित्त पोषित 21 योजनाओं हेतु कुल लागत ₹ 41.37 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत बल्ली बैरिकेटिंग चकव्यूह बैरियर तथा अस्थाई फायर वॉच टावर आदि हेतु ₹ 5.46 करोड़ तथा 08 अस्थाई रैन बसेरों आदि का कार्य हेतु ₹ 6.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में विकासखण्ड द्वाराहाट के अन्तर्गत ग्राम सभा सकुनी से सुकेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य पूर्ण किये जाने हेतु ₹ 124.73 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 74.83 लाख, विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के सेराघाट में माँ मंगला भगवती माता मंदिर परिसर में धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 72.83 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 43.69 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौडी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण एवं दिवाल तथा धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 22.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 25.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की भूतपूर्व सैनिकों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु ₹ 36.84 लाख की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड के भूतपूर्व सैनिकों के इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पी.एच.डी. की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु पूर्व की भांति कारगिल शहीद परिवार मा. मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹ 36.84 लाख की धनराशि आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने किया थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल कार्यक्रम संचालित किये जाने का अनुमोदन
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्यान्तर्गत जनपद चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ, चम्पावत एवं उधमसिंहनगर में स्थित प्रत्येक वाईब्रेट विलेज के अर्न्तगत कानून एवं सुरक्षा सम्बंधी समस्याओं, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र, साइबर जागरूकता एवं पुलिस विभाग से जुडी अन्य शिकायतों के समाधान हेतु ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किये जाने के लिए वाईब्रेट विलेज में थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम संचालित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
माननीय मुख्यमंत्री जी की फोटो लगा देना इसमें
https://dehradunexpress.in/wp-admin/post.php?post=19812&action=edit