प्रदेश प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदीप दुग्गल का बयान किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं, मुख्यमंत्री

देहरादून

आशा कोठारी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रदीप दुग्गल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार ने 11 पहाड़ी जिलों में चकबंदी अपनाने वाले किसानों को स्वरोजगार योजनाओं में ऋण पर 5% तक ब्याज छूट दी है, साथ ही सिंचाई, खेतों की घेरबाड़, कृषि यंत्रीकरण और प्रसंस्करण-विपणन का प्रशिक्षण भी मिल रहा है। फसल सुरक्षा के लिए पीएम फसल बीमा के तहत 28,344 किसानों को ₹62.84 करोड़ का DBT भुगतान किया गया और 2016 से अब तक ₹1146 करोड़ से अधिक क्लेम दिया जा चुका है।

इतना ही नहीं केंद्र-राज्य मिलकर उत्तराखंड को हॉर्टिकल्चर का राष्ट्रीय हब बना रही हैं। एप्पल मिशन, कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट और सेब की अति सघन बागवानी को बढ़ावा, कोल्ड स्टोरेज व नर्सरी के लिए सहयोग मिल रहा है। किसानों को 3 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, समय पर बीज-उर्वरक, जैविक खेती को प्रोत्साहन और जानवरों से बचाव के लिए तारबाड़ को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इन कदमों से पलायन रुकेगा, बंजर जमीन हरी होगी और देवभूमि के किसान सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना किसानों को भी समय से भुगतान कर रही है।