देहरादून
प्रभा भट्ट


सावन मास के प्रथम सोमवार को लच्छीवाला स्थित प्राचीन लच्छेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष देवराज सावन, उपाध्यक्ष नारामाया गुरुंग, गंगा देवी एवं अजय थापा, सचिव पदम, प्रधान कोषाध्यक्ष सुभाष छेत्री, रश्मि पंवार सहित समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा। कीर्तन मंडली की पूजा शाही, देवीस्वरा सोलंकी, मंजुला देवी, सुधा गले, अनुराधा भंडारी, राधा शाही, अनीता गुरुंग, मीना सावन, गीता सावन, सावित्री देवी, सुनीता छेत्री और मधु पौरेल ने भक्तिमय भजनों से वातावरण को शिवमय बना दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी एवं पूर्व सांसद आशा कोठारी ने भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश एवं उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की। रणधीर गुरुंग (भैया), अरविंद मलेठा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।