आशा कोठारी
टिहरी/ देहरादून


टिहरी गढ़वाल आगमन पर भाजपाईयों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बौराड़ी नई टिहरी में “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” में प्रतिभाग करते हुए ₹415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों, हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं जॉन्दरा चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया और इन्वेस्टर्स समिट के दौरान टिहरी में हुए ₹3900 करोड़ के MOU में से ₹2400 करोड़ की ग्राउंडिंग का भी शुभारंभ किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही छात्रों को 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मातृशक्ति के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के चंबा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा ने भी भाजपा के कृष्णा कोठारी, सुधीर बहुगुणा, विक्रम राणा
नरेंद्र पंवार आदि के साथ मुख्यमंत्री का टिहरी गढ़वाल आगमन पर पुष्प कुछ के साथ नागरिक अभिनंदन किया। भाजपा चंबा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा ने मुख्यमंत्री के द्वारा टिहरी गढ़वाल के लिए की गई कई कल्याणकारी योजना के लिए आभार भी जताया।