गिरीश भट्ट
डोईवाला/देहरादून:


भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मिस्सरवाला स्थित कोठारी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा भाजपा नेत्री श्रीमती आशा कोठारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने ही उत्तराखंड पृथक राज्य का निर्माण किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रकाश कोठारी ने कहा कि पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने पूरे विश्व को भारत की ताकत का एहसास कराया था। स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था।इस मोके पर बूथ अध्यक्ष सुमित थपलियाल,मयंक त्याल,सुरेंद्र कोठारी,गुरजीत सिंह,सुषमा कोठारी,मंजू कोठारी,गीता कोठारी,राकेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे