समाज के विशेष बच्चों के समग्र विकास और पुनर्वास के लिए भ्रमण कर केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन किया।

डोईवाला /जॉलीग्रांट

आशा कोठारी

 

समाज के विशेष बच्चों के समग्र विकास और पुनर्वास के लिए समर्पित “ऑरोबिंदो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” भानियवाला में आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक बृज भूषण गैरोला तथा डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने भ्रमण कर केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर ऑरोबिंदो सोसाइटी के प्रधान सलाहकार एवं सेंटर निदेशक डॉ. राजेश नैथानी भी उपस्थित रहे।

नेताओं ने केंद्र में विशेष बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। वर्तमान में यह केंद्र 140 विशेष बच्चों को सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा निकट भविष्य में 200 बच्चों तक सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, विशेष शिक्षा तथा मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के संस्थान विशेष बच्चों और उनके परिवारों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार कर रहे हैं।

इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रविंद्र बेलवाल , पुरुसोत्तम् डोभाल, , आर्किटेक्ट प्रशांत तथा रीता चमोली को सम्मानित भी किया गया। अतिथियों ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान में ऐसे लोगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशेष बच्चे, उनके अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया तथा केंद्र द्वारा किए जा रहे मानवीय और संवेदनशील कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।