मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पीत कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

आशा कोठारी

जॉली ग्रांट एअरपोर्ट / देहरादून:

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवान श्री वीरेंद्र सिंह निवासी जनपद चमोली व श्री गौतम कुमार निवासी कोटद्वार का पार्थिव शरीर एयरफोर्स के विशेष विमान द्वारा सुबह लगभग 9.00 बजे जौलीलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया।

एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के सम्मुख शहीदों को मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित सेना के अधिकारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।