खटीमा /

अध्यक्ष, उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड, उत्तराखण्ड सरकार, श्री मुफ्ती शमून क़ासमी जी ने अपने खटीमा विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस, खटीमा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता के दौरान माननीय अध्यक्ष महोदय ने उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा प्राधिकरण की स्थापना एवं उसके माध्यम से मदरसों के आधुनिकीकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य के मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक विषयों के समावेशन तथा छात्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।