देहरादून:
आशा कोठारी
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके श्री बलजीत सिंह सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह सोनी इन दिनों अपने सक्रिय और समर्पित कार्यों के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने राज्य के अल्पसंख्यक समाज के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कई प्रभावी पहल शुरु कर दी हैं। जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में सकारात्मक संदेश जाने लगा है।
बलजीत सिंह सोनी लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। और अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनका विशेष ध्यान है। उनकी पहल है, कि लंबित मामलों का निस्तारण भी तेजी से हो सके।
उनका मानना है कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिलना चाहिए और अल्पसंख्यक समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इसी दिशा में वे युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
स्थानीय लोगों के बीच बलजीत सिंह सोनी की कार्यशैली, पारदर्शी और जनहित केंद्रित है, जो उन्हें एक प्रभावशाली और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करती है।
आयोग में उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में वे अल्पसंख्यक समाज के विकास में और भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करेगा।
