देहरादून:
आशा कोठारी

भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती मंजू देवी ने भाजपा सरकार द्वारा महिला आरक्षण पर विशेष सत्र का स्वागत करते हुए कांग्रेसी के महिला विरोधी प्रदर्शन को ढोंग बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मातृ शक्ति का सम्मान करती है। वही महिलाओं के कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजना चलाई हुए हैं। जबकि कांग्रेस ने हमेशा ही नारी शक्ति का अपमान किया है। लोकसभा में महिलाओ के लिए लाए जाने वाले बिल का कांग्रेस ने विरोध कर अपनी गलत मानसिकता को दर्शाया है।
उन्होंने कहा कि बेशर्मी की हद है, कि दिल्ली में विरोध में वोट करते हैं और राज्य में समर्थन में प्रस्ताव की मांग करते हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही मातृशक्ति को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। वही संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन का विरोध कर कांग्रेस और विपक्ष ने घोर पाप किया है। जिसको लेकर जनता और मातृ शक्ति में जबरदस्त रोष है। कांग्रेस की करनी व कथनी में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए बेहतर कार्य कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मातृशक्ति के आशीर्वाद से एक बार फिर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।