भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवालिक ग्रामीण मंडल सुमन बासकण्डी ने महिला आरक्षण पर विशेष सत्र का स्वागत करते हुए कांग्रेसी के प्रदर्शन को ढोंग बताया है।

देहरादून:

आशा कोठारी

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवालिक ग्रामीण मंडल सुमन बासकण्डी ने महिला आरक्षण पर विशेष सत्र का स्वागत करते हुए कांग्रेसी के प्रदर्शन को ढोंग बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही नारी शक्ति का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि बेशर्मी की हद है, कि दिल्ली में विरोध में वोट करते हैं और राज्य में समर्थन में प्रस्ताव की मांग करते हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही मातृशक्ति को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। वही संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन का विरोध कर कांग्रेस और विपक्ष ने घोर पाप किया है। जिसको लेकर जनता और मातृ शक्ति में जबरदस्त रोष है। कांग्रेस की करनी व कथनी में बहुत अंतर है। जनभावनाओं के सम्मान और महिलाओं का अपमान करने वालों का चेहरा सामने लाने के लिए 28 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया। जिसके माध्यम से राज्य की जनता का मंतव्य देश के सम्मुख एक राय से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए बेहतर कार्य कर रही है।