टिहरी / देहरादून:
आशा कोठारी

आज दिनांक 19/4/2026 को ग्राम पंचायत जगधार की आम बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अर्चना कोठारी जी व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार बहुगुणा द्वारा की गई जिसमें सभी ग्राम वासियों की उपस्थिति में ग्राम वासियों के द्वारा संयुक्त निर्णय लिया गया कि आज के बाद ग्राम जगधार में किसी भी सार्वजनिक कार्य में मदिरा का सेवन नहीं किया जाएगा व किसी भी शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में मदिरा पूर्णताएं वर्जित रहेगी कोई बाहर से भी मंदिर का सेवन इन कार्यक्रमों में करते हुए शामिल नहीं होगा जिसका की पूर्णता बहिष्कार किया जाएगा व किसी भी परिवार के द्वारा अगर किसी शादी व अन्य कार्यों में शराब परोसी गई तो उसे पर अर्थ दंड के रूप में₹11000 लगाए जाएंगे व पूरा गांव उसका बहिष्कार करेगा सभी के द्वारा इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपना समर्थन दिया वह सभी ने शपथ ली की आज के बाद हमारे ग्राम सभा में शराब का सेवन पूर्णतया वर्जित रहेगा जिसकी निगरानी महिला मंगल के दल के सदस्य वार्ड सदस्य वह अन्य जागरूक लोग करेंगे
क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार बहुगुणा ने बताया कि आने वाली पीढ़ी नशीले पदार्थों की चपेट में आ चुकी है हम आने वाली पीढ़ी का भविष्य कैसे सही कर सकते हैं हम अपने ही घर से वह गांव से इसकी शुरुआत करेंगे तो समाज में अच्छा मैसेज आएगा वह अन्य गांव भी प्रेरणा लेकर अपने गांव में शराबबंदी करेंगे आने वाले बच्चों का भविष्य अच्छा हो सके इसके लिए सभी ग्राम वासियों के द्वारा यह निर्णय लिया गया
ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना कोठारी जी के द्वारा बताया गया कि हम लोगों को आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना है तो इन नशीले पदार्थों को छोड़ना होगा वह अन्य को भी जागरूक करना होगा इसके बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए प्रत्येक ग्राम सभा इस तरह के कदम उठाए और शांत माहौल में ग्राम सभा में होने वाली रीति रिवाज निभा सके सभी ग्राम वासियों के द्वारा समर्थन किया गया की आज के बाद कोई भी अपने कार्यक्रमों में शराब नहीं परोसेगा यह निर्णय हमारे ग्राम सभा के द्वारा दिया गया है
इसअवसर पर
अर्चना कोठारी
सुशील कुमार बहुगुणा
शान्ति कोठारी
टिका राम कोठारी
दीपक राज
विनोद कोठारी
कृष्णा कोठारी
अंजू कोठारी
उर्मिला कोठारी
सुरज कोठारी
ओम प्रकाश कोठारी
प्रदीप कोठारी
मनोज कोठारी
सुशील कोठारी
पिंकी कोठारी
खिला नन्द कोठारी
अंन्जू कोठारी
सावित्री कोठारी
राकेश कोठारी
उर्मिला कोठारी