देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए धुरंधर धामी के रूप में धुआंधार प्रचार करेंगे

आशा कोठारी

देहरादून

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अब फायर ब्रांड नेता के रूप में अपनी छवि को बना चुके हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी अपनी लोकप्रियता के दम पर विशिष्ट पहचान बन चुके हैं। वह सर्वाधिक राज्यों में चुनाव प्रचार का भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। मुख्यमंत्री के रूप में वह उत्तराखंड के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह भी उत्तराखंड दौरे के दौरान सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की जमकर सराहना कर चुके हैं। हाल ही में उत्तराखंड दौरे पर आए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सार्वजनिक रूप से अपने संबोधन में धुरंधर धामी की उपाधि से भी संबोधित कर उनका हौसला बढ़ा चुके है। नकल अध्यादेश से लेकर समान नागरिक संहिता लागू करने, लैंड जिहाद, जैसे मामलों पर कठोर कार्रवाई के बीच जनता के बीच उनके लोकप्रियता दिन-रात बढ रही है। इसी कड़ी में वह सोमवार को बंगाल में ममता दीदी के गढ़ पर भाजपा प्रत्याशी के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे।