मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार गोरखाली समाज के अलावा सभी वर्गों के कल्याण की दिशा में आगे बढ़कर कार्य कर रही है – सपना मल्ल

देहरादून  आशा कोठारी

भाजपा नेत्री व गोर्खाली समाज से जुड़ी श्रीमती सपना मल्ल ने कहा कि गोर्खाली समाज राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहता है। हमें राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त होना होगा ताकि हम अपने समुदाय को प्रगति की मुख्यधारा में शामिल कर सकें। उन्होंने गोरखा संस्कृति को संरक्षित करने की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने समाज के सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ समाज की एकजुटता पर भी जोर दिया गया है। जिसमें गोरखाली समुदाय की और अधिक पहचान और संस्कृति की रक्षा हो सके।
उन्होंने कहा कि गोरखाली समाज के लोग भारतीय सेना में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, जिसमें गोरखा रेजिमेंट एक प्रमुख भूमिका निभाती है। गोरखा सैनिकों ने विभिन्न युद्धों और अभियानों में हमेशा अपनी बहादुरी का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार गोरखाली समाज के अलावा सभी वर्गों के कल्याण की दिशा में आगे बढ़कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जबरदस्त ढंग से पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी।