देहरादून

आशा कोठारी

श्री गुरु राम राय महाविद्यालय के एन एस एस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का पंचम दिवस, लक्ष्य गीत,प्रातः वंदन एवं योगाभ्यास के साथ आरम्भ हुआ। तत्पश्चात उत्तराखंड के जाने माने इतिहासकार प्रोफेसर एम एस गोसाई जी ने भारतीय इतिहास ज्ञान परंपरा एवं भारतीय प्राचीन सभ्यताओं के विषय पर चर्चा की बोद्धिक सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश कुमार ने किया जिसमें श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज की प्रोफेसर ज्योति पांडे, प्रोफेसर अनीता मालियान, डॉ श्वेता सिंह ने सभी स्वयंसेवियों को कम्युनिकेशन स्किल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता मनोरी ध्यानी ने सभी का धन्यवाद किया।इस कार्यक्रम में एन एस एस कर्मी सुखविंदर एवं जितेंद्र उपस्थित रहे।